तेलंगाना माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यशाला संपन्न

हैदराबाद, तेलंगाना माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बच्चों को छुट्टियों में कुछ सिखाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रांतीय महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी एवं सचिन मंजु लाहोटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दो समितियों ने मिलकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बाल विकास किशोरी विकास समिति की तरफ से बच्चों को श्लोक सिखाए गये, जो सुबह उठने से रात्रि तक बोले जाते हैं।
श्लोक के महत्व को सांस्कृतिक मंत्री श्रुति राठी ने बहुत ही सरल शब्दों में समझाया। सुनीता मूंदड़ा ने पेंटिंग सिखाते हुए बच्चों को जिंदगी जीने के टिप्स दिये। कार्यशाला में 55 बच्चों ने पेंटिंग बनाई। इनमें से पाँच बच्चों को पारितोषिक दिये गये। संचार सिद्ध समिति ने बच्चों को साइबर अवेयरनेस के कई टिप्स दिए। उन्हें समझाया कि ऑनलाइन की दुनिया में बहुत संभल कर चलने की जरूरत है। बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के तरीके भी सिखाये गये।
यह भी पढ़ें… सनातनी को मुद्दे लेकर सड़कों पर उतरना होगा : पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ
बाल विकास किशोरी विकास की प्रदेश संयोजिका आशा लोया, सह- संयोजिका, बबिता बंग, सुनीता मूंदड़ा, संचार सिद्धा समिति की प्रदेश संयोजिका पूजा लोया, सह-संयोजिका किरण लोया, अर्चना अटल, सुषमा मूंदड़ा आदि ने कार्यशाला के आयोजन में सहयोग दिया। संतोष मालपानी ने बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान की बातें सिखाई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



