मेदक : चलती बस में लगी आग, चालक व क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

मेदक, मेदक जिले के मसाईपेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक निजी ट्रैवल बस के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई।
पुलिस ने बताया कि बस को मरम्मत के लिए मेदक लाया गया था। सोमवार सुबह चालक और क्लीनर इसे हैदराबाद की ओर ले जा रहे थे, तभी तकनीकी खराबी के कारण इंजन में आग लग गई। आग लगते ही चालक और क्लीनर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि कुछ ही देर में आग ने पूरी बस अपनी चपेट में ले लिया और दमकल वाहनों के पहुंचने से पहले ही बस पूरी तरह जल गई।
यह भी पढ़ें… एच सिटी परियोजना के खिलाफ केबीआर पार्क के पास प्रदर्शन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





