मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति का किया स्वागत, रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर

नयी दिल्ली, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार सुबह यहां पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच संबंध नई ऊंचाइयों को छूएंगे। राष्ट्रपति स्टब का हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विदेश राज्य मंत्री के. वी. सिंह ने उनका स्वागत किया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत में आपका स्वागत है, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं कि आपकी यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मैं कल हमारी मुलाकात और ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में आपके मुख्य संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी राष्ट्रपति स्टब के उस पोस्ट के जवाब में की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारत की एक राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। राष्ट्रपति स्टब ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात करूंगा। यह यात्रा व्यापार सहित भारत और फिनलैंड के संबंधों को और मजबूत करेगी।”

राष्ट्रपति स्टब ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता होंगे। इसके अलावा, वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भाषा 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button