एसएससी पब्लिक परीक्षा के नतीजे जारी, 95.1 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सरकारी परीक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित एसएससी पब्लिक परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में 95.1 प्रतिशत छात्रों ने सफलता अर्जित की। जो पिछले की तुलना में 2.4 प्रतिशत अधिक है।

एसएससी पब्लिक परिणाम तेलंगाना सरकार के परामर्शदाता के.केशव राव, प्रधान सचिव डॉ. योगिता राणा तथा स्कूली शिक्षा निदेशक डा.ई.नवीन निकोलस द्वारा जारी किए गए। जारी परिणामों के अनुसार इस बार भी बालिकाओं ने बाजी मारी है। उनका उर्त्तीण प्रतिशत बालकों की तुलना में 2.2 प्रतिशत अधिक रहा। एसएससी पब्लिक परीक्षा-2026 परीक्षा में जहां 96.2 प्रतिशत बालिकाएं उर्त्तीण रहीं, तो वहीं 94 प्रतिशत बालकों ने सफलता हासिल की।

छात्र अपने परिणाम https://results.bsetelangana.org, https://results.bse.telangana.gov.in, https://bse.telangana.gov.in तथा https://schooledu.telangana.gov.in के साथ-साथ मी सेवा चैटबॉट 8096958096 द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… जनगणना के लिए स्व-गणना में भाग लें नागरिक : जयेश रंजन

उल्लेखनीय है कि एसएससी पब्लिक परीक्षा-2026 का आयोजन 14 मार्च से 16 अप्रैल राज्यभर में स्थापित 2,676 केंद्रों पर किया गया था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button