मोक्षा ने यूएस ओपन पिकल बाल में जीता काँस्य पदक

हैदराबाद, नगर की युवा महिला पिकल बाल खिलाड़ी नागा मोक्षा एर्रम ने गत दिनों अमेरिका में आयोजित यूएस ओपन पिकल बाल चैम्पियनशिप में काँस्य पदक जीता। मोक्षा ने 2025 नेशनल चैम्पियनशिप में अंडर-18 विभाग में एकल तथा मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला विभाग में काँस्य पदक। इसी के चलते मोक्षा अंतरराष्ट्रीय पिकल बाल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

तेलंगाना पिकल बाल संघ के महासचिव एवं पूर्व डेविस कप टेनिस खिलाड़ी विष्णुवर्धन ने मोक्षा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोक्षा आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तेलंगाना का नाम पदक जीतकर रोशन कर सकती है। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… आईपीएल : SHR की शानदार जीत, राजस्थान को 58 रन से हराया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button