अग्रवाल समाज घाँसी बाजार झूला शाखा की मासिक बैठक
हैदराबाद, अग्रवाल समाज घाँसी बाजार झूला शाखा की मासिक बैठक घाँसी बाजार स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में शाखा अध्यक्ष अनिल धरसूवाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शाखा द्वारा अन्नकूट प्रसाद का आयोजन आगामी 28 दिसंबर को करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। शाखा द्वारा वर्तमान उपाध्यक्ष शिव भगवान अग्रवाल बॉयवाला को अन्नदान महादान कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनके सह सहयोगी कमल किशोर अग्रवाल, मनोज कुमार मित्तल, यश अग्रवाल व महिला समिति की शर्मिला अग्रवाल होंगे।
विज्ञप्ति में बताया गया कि शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेनजी की जयंती पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत शशिकांत अग्रवाल व योगेन्द्र कटारुका के संयोजकत्व में सदस्यों की संख्या 915 तक पहुँचा दी गई। आगे भी शाखा के सदस्यों व उनके परिवारजनों को निशुल्क सदस्य बनाने का अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें… वैज्ञानिक उत्कृष्टता के 65 वर्ष पूरे होने पर एनजीआरआई ने मनाया उत्सव
अवसर पर शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष गोविंदराम पचेरिया, मानद मंत्री हरिनारायण अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य सज्जन कुमार अग्रवाल बॉयवाला, महेश कुमार कानोडिया, शिवकुमार जाखणीवाला, मनोज पचेरिया, श्यामसुन्दर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सौलानावाला, राधा अग्रवाल व मनोज अग्रवाल गौशालावाला उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



