नियर एशिया कप: हर्ष, वीणा भारतीय हॉकी टीम के कैम्प में चयनित
हैदराबाद, तेलंगाना के युवा हॉकी खिलाड़ी हर्ष कुमार गूमटे एवं के. वीणा आगामी 29 मई से 6 जून तक जापान में आयोजित होने वाली जूनियर एशिया कप अंडर-18 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की संभावित खिलाड़ियों में चुने गए।
तेलंगाना हॉकी संघ के महासचिव सी.आर. भीम सिंह के अनुसार, हर्ष एवं वीणा पिछले दिनों राँची में हुई सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों में चुने गए। भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आगामी 19 अप्रैल से भोपाल के साई सेंटर में आयोजित किया जाएगा। (सी. सुधाकर)
यह भी पढ़ें… आईपीएल : SHR की शानदार जीत, राजस्थान को 58 रन से हराया
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



