गुजरात में नई कैबिनेट का गठन, हर्ष संघवी डिप्टी सीएम, रिवाबा को मिला मौका

गुजरात, गुजरात में आज मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ। हर्ष संघवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। सभी मंत्रियों ने शपथ ली है।

गुजरात बीजेपी ने 26 मंत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीणकुमार माली, रुशिकेश पटेल, दर्शना वाघेला, कुंवरजी बावलिया, रिवाबा जाडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेन्द्र वाघानी, प्रफुल्ल पानशेरिया, हर्ष सांघवी और कनुभाई देसाई का भी नाम शामिल है। हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है।

कुल 182 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं इस महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष बने थेI

इस बड़े फेरबदल में खासतौर से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया। विभिन्न इलाकों से कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का चयन श्रेणीबद्ध तरीके से किया गया। नए मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र से 9 मंत्री। मध्य गुजरात से 6 मंत्री। दक्षिण गुजरात से 5 मंत्री। उत्तर गुजरात से 4 मंत्री और अहमदाबाद से दर्शन वाघेला मंत्री।

नए मंत्रिमंडल के गठन में सभी प्रमुख समुदायों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया

गुजरात कैबिनेट सूची: सूत्र

गुजरात कैबिनेट सूची: सूत्र

1. भूपेन्द्रभाई रजनीकांत पटेल

2. त्रिकम बिजल छंगा

3. स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर

4. प्रवीणफामर गोरधनजी माली

5. ऋषिकेश गणेशभाई पटेल

6. पी.सी. बरंडा

7. दर्शना एम. वाघेला

8. कांतिलाल शिवलाल अमृतिया

9. कुँवरजीभाई मोहनभाई बावलिया

10. रीवाबा रवीन्द्रसिंह जाडेजा

11. अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया

12. डॉ. प्रधुम्न वाजा

13. कौशिक कांतिभाई वेकारिया

14. परषोत्तमभाई ओ. सोलंकी

15. जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी

16. रमणभाई भीखाभाई सोलंकी

17. कमलेशभाई रमेशभाई पटेल

18. संजयसिंह विजयसिंह महिदा

19. रमेशभाई भूराभाई कटारा

20. मनीषा राजीवभाई वकील

21. ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल

22. प्रक्रुल पंसेरिया

23. हर्ष रमेशभाई संघवी

24. डॉ.जयरामभाई चेमाभाई गामित

25. नरेशभाई मगनाभाई पटेल

26. कनुभाई मोहनलाल देसाई

अनुसूचित जाति से 3 मंत्री बनाए गए: मनीषा वकील, प्रद्युम्न वाजा और दर्शन वाघेला। आदिवासी समुदाय से 4 मंत्री: रमेश कटारा, पी।सी। बरंडा, जयराम गामित और नरेश पटेल को स्थान मिला है। क्षत्रिय समाज से 2 मंत्री बनाए गए: रिवाबा जाडेजा और संजयसिंह महिडा। ओबीसी समुदाय से 8 मंत्री: कुंवरजी बावलिया, अर्जुन मोढवाडिया, परसोत्तम सोलंकी, त्रिकम छांगा, प्रवीण माली, स्वरूपजी ठाकोर, ईश्वरसिंह पटेल और रमन सोलंकी।

ब्राह्मण समुदाय से कनुभाई देसाई को मंत्री पद दिया गया, जबकि जैन (लघुमति) समुदाय से हर्ष संघवी को कैबिनेट में स्थान मिला है।

बता दें, कि नए मंत्रिमंडल को शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले गुजरात के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दिया था। यह मंत्रिमंडल फेरबदल वर्तमान कार्यकाल के लगभग तीन साल बाद और नगर निगम और पंचायत चुनावों समेत महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है।

गुजरात विधानसभा की मौजूदा स्थिति कि बात करें तो बीजेपी के पास 156, कांग्रेस के पास 17 और आम आदमी पार्टी के पास 5 सीट हैं।

मिशन 2027 के लिए बीजेपी की रणनीति

बीजेपी का यह कैबिनेट फेरबदल मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नए समीकरणों को परखने की भी कोशिश करेगी,  यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि युवा नेता गोपाल इटालिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी, भाजपा के पाटीदार गढ़ में अपनी पैठ बढ़ा रही हैI( PTI)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button