उप्र : महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
बलिया (उप्र), बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 वर्षीय एक महिला गत 22 नवंबर की दोपहर में घर पर अकेली थी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि इसी दौरान सहतवार कस्बे के निवासी गणेश गुप्ता और गुड्डन सोनी ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और किसी को घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर सोमवार को गणेश और गुड्डन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े : राजस्थान : 5 लाख के जीरे की लालच में युवक ने किया पड़ोसी महिला का खून
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को सहतवार रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। महिला को मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



