एचसीए सी डिवीजन लीग मैच में निजाम क्रिकेट क्लब ने विजयनगर को हराया

Ad

हैदराबाद, सलामी बल्लेबाज मिर्जा हाउज़ेफ बेग की ताबड़तोड़ नाबाद शतकीय पारी के चलते निजाम क्रिकेट क्लब ने विजयनगर सीसी को 10 विकेटों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) सी डिवीजन एकदिवसीय लीग चैम्पियनशिप के एक मैच में हराया।

यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित इस लीग चैम्पियनशिप के एक मैच में निजाम क्रिकेट क्लब ने विजयनगर को एकतरफा मैच में हराया। विजयनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवरों में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। निजाम क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 11.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें मिर्जा हाउजेफ बेग ने तेज-तर्रार 46 गेंदों में 10 चौके तथा 8 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रनों का शतक ठोका।

Ad

यह भी पढ़ें… जेमिमा वायरल बुखार के कारन बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगी

अन्य मैचों में सनशाइन ने रेड हिल्स को, यूथ सीसी ने सुपर स्टार को, लोक नायक ने मयूरा सीसी को, शूटान सीसी ने रोशन आरा को, विक्टोरिया ने शांति एकादश को, सत्या सीसी ने एस.एन. ग्रुप को, सदर्न स्टार्स ने सागर एकादश को, एसके ब्लूज ने इलेवन मास्टर्स को, रॉयल सीसी ने रिलायंस को, एबी कॉलोनी ने विजयपुरी विलोमैन को, किशोर एण्ड संस ने हैदराबाद पैंथर्स को, मनी कुमार ने नवजीवन सेंस को, विक्टोरी ने सत्यम कोल्ट्स को, सदर्न रेमंड ने पीजेएल सीसी को, एडम्स एकादश ने चर्म्स एकादश को, यूनिवर्सल ने अम्बरपेट को, टाइम सीसी ने विजयानंद को, टिन कुन ने स्टारलेट्स को हराया। कुछ मैच गत रात हुई बारिश की भेंट चढ़े।(सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button