मोदी सरकार में एक रुपये का भी दुरुपयोग नहीं : किशन रेड्डी
हैदराबाद ,केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश में सुशासन से भरपूर रहा है। मोदी के शासन में बीते 11 वर्षों में एक रुपये का भी दुरुपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने विशेषकर हैदराबाद का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस शासन में हैदराबाद आतंकी गतिविधियों का केंद्र था और दंगे होते थे। मोदी के आने के बाद एक भी आतंकी घटना हैदराबाद में नहीं हुई है।
किशन रेड्डी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी का शासन पूरी तर पारदर्शी है। इस प्रशासन के बारे में लोगों को बताने के लिए पार्टी के नेता जनता के पास जाएं और शून्य भ्रष्टाचार वाले प्रशासन के बारे में बताएँ। लोगों को घर-घर जाकर समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के देशों का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है।

यूपीए प्रशासन में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक रुपये का भी दुरुपयोग नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता है। सभी राज्यों के विकास के लिए मोदी सरकार ने सकारात्मक रवैया अपनाया, जिससे फेडरल सिस्टम मजबूत हुआ है। कई सारी योजनाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के राज्य एवं केंद्र के बीच समन्वय से संचालित किया गया है।
आतंकवाद पर नियंत्रण और नवभारत का निर्माण
विशेष रूप से वन नेशन वन राशन कार्ड क्रांतिकारी योजना साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर नियंत्रण करने में सफलता मिली है। हैदराबाद में बीते दस वर्षों में कोई घटना नहीं हुई है। कोई कर्फ्यू की स्थिति नहीं बनी। आतंकवाद पर भी कोई समझौता नहीं है। मोदी सरकार ने कश्मीर में तीनों बार हमले के तत्काल बाद करारा जवाब दिया। किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सैकड़ों घटनाएं हुई, लेकिन प्रशासन ने पलटकर जवाब नहीं दिया।
अब मोदी सरकार ने पाकिस्तानी आईएसआई नेटवर्क को पूरी तरह खत्म कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने नये भारत का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि देश तभी आगे बढ़ेगा जब राज्य मजबूत होंगे। मोदी देश को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। सभी ने देखा कि आतंकवादी ठिकानों को कैसे नष्ट किया गया। मोदी के नेतृत्व में एक नए राष्ट्र के रूप में भारत का निर्माण हुआ है। देश के 13 सौ रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। देश ने व्यापार, वाणिज्य और बिजली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। उन्होंने कई सारी उपलब्धियां गिनवाते हुए कांग्रेस को देश के विकास पर चर्चा के लिए तैयार रहने की चुनौती दी।
यह भी पढ़ें… केंद्र से टकराव बंद करे सरकार : प्रभाकर
भाजपा महिला हितैषी पार्टी
किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा महिला हितैषी पार्टी है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर काम किया जा रहा है। बी.सी. आयोग को वैधता प्रदान की गयी है। कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में बहुत अंतर है। अब विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा की जा रही है। मोदी का लक्ष्य विकसित देशों के साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य की रक्षा करने की आवश्यकता है।
बीआरएस और कांग्रेस ने मिलकर राज्य को कर्ज के जाल में ढकेल दिया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य के विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार सत्ता में आनी चाहिए। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार विकेंद्रीकृत है, बीआरएस सरकार में भ्रष्टाचार केंद्रीकृत है। किशन रेड्डी ने स्पष्ट किया कि भाजपा के अलावा कोई भी पार्टी तेलंगाना राज्य को नहीं बचा सकती, क्योंकि भाजपा जनता के मुद्दों पर ईमानदारी से काम कर रही है। अवसर पर सांसद डी.के. अरुणा, सांसद डॉ. लक्ष्मण, पार्टी के नेता अभय पाटिल, सुधाकर रेड्डी, संगठन सचिव चंद्रशेखर, विधायक एवं अन्य प्रतिनिधि तथा पार्टी के नेता उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।


