ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद यूएई में एक व्यक्ति की मौत

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजराइल और अमेरिका के हमले के जवाब में शनिवार को दागे गए कई ईरानी मिसाइलों को रोका। हालांकि इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।संयुक्त अरब अमीरात में हवाई अड्डे और कई अन्य स्थलों को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमलों ने शनिवार रात को लोगों को जगाए रखा। जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

दुबई का हवाई अड्डा और प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब उन स्थानों में शामिल थे जो ईरान के हमलों की चपेट में आए। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि ‘‘एक ड्रोन के छर्रों से बुर्ज अल अरब होटल में आग लग गई’’, हालांकि उसे काबू में कर लिया गया।

दुबई के अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि मिसाइलों को हवा में रोकने के अभियानों के परिणामस्वरूप उत्पन्न मलबे के कारण जेबेल अली बंदरगाह के एक बर्थ पर आग लग गई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सरकारी मीडिया कार्यालय ने बताया, ‘‘दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई की और आग को नियंत्रित करने के उनके प्रयास जारी हैं।’’

137 बैलिस्टिक मिसाइलों और 209 ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया

देश भर में संभावित मिसाइल हमलों को लेकर ‘गुप्त अलर्ट’ जारी किए गए, हवाई अड्डे पर ऐसे ही एक हमले की घटना की सूचना मिली है। बयान में कहा गया है, ‘‘दुबई हवाई अड्डे ने कुछ देर पहले दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (डीएक्सबी) पर हुई एक घटना की पुष्टि की है। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से घटना पर नजर रखी जा रही है।’’

बयान में यह भी कहा गया है कि हमले में चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें आवश्यक तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। जेबेल अली बंदरगाह पर भी इसी तरह का हमला हुआ। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरानी हमले की शुरुआत से ही संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने देश की सीमा की ओर दागी गई 137 बैलिस्टिक मिसाइलों और 209 ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। यह वायु रक्षा प्रणालियों की उच्च तत्परता और विभिन्न खतरों से निपटने की उनकी क्षमता को दर्शाता है। (भाषा) 

यह भी पढ़े‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को होगी रिलीज़, रानी मुखर्जी की वापसी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button