‘पेड्डी’ टली, राम चरण की फिल्म ‘टॉक्सिक’ जाएगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

नई दिल्ली। राम चरण की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म पेड्डी (Peddi) रिलीज के लिए तरस रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट तीसरी बार बदली गई है। पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिर इसे 25 जून तक के लिए खिसका दी गई थी। 

अब एक बार फिर राम चरण की फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट बदल गई है। इस बार राम चरण, रॉकिंग स्टार यश की जगह बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। अब फिल्म के लिए 25 जून का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह 20 दिन पहले ही सिनेमाघरों में एंट्री मारने वाली है। 

फिर बदली पेड्डी की रिलीज डेट

शुक्रवार को राम चरण का पेड्डी से एक धांसू पोस्टर जारी किया गया है और फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म 25 जून की जगह 4 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए एक्टर ने बताया कि अब फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

टॉक्सिक होने वाली थी रिलीज

4 जून को पहले टॉक्सिक रिलीज होने वाली थी। रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म थी जिसकी रिलीज डेट पहले 19 मार्च थी, लेकिन फिर इसे 4 जून के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट फिर से पोस्टपोन हो गई है। नई तारीख की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।

किससे होगा पेड्डी का बॉक्स ऑफिस क्लैश?

राम चरण की पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की रोम-कॉम ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ टकराएगी। टॉक्सिक के पोस्टपोन होने के बाद वरुण धवन की फिल्म की रिलीज डेट भी बदलकर 5 जून तय कर दी गई थी। अब देखते हैं कि दोनों फिल्मों के टकराने से किसका नुकसान होता है।(भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button