पोन्नम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कृषि समझ पर उठाए सवाल

हैदराबाद, पिछड़ा वर्ग, परिवहन एवं हैदराबाद प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव के कृषि संबंधी बयान की आलोचना करते हुए कहा कि वे यह रामचंद्र राव यह समझे बिना ही बोल रहे हैं कि राज्यों को उर्वरकों की आपूर्ति कहाँ से की जाती है। पोन्नम ने कहा कि भले ही उर्वरक का उत्पादन राज्यों में होता है, लेकिन राज्यों की ज़रूरतों के अनुसार केंद्र के दायरे में ही उनकी आपूर्ति की जाती है।

पोन्नम ने गांधी भवन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति न किए जाने के कारण राज्य के किसानों को उर्वरकों के मामले में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव की झूठा प्रचार कर रह हैं कि 12.02 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जा चुकी है, जबकि तेलंगाना को 9.80 लाख मीट्रिक टन की आवश्यकता है। वास्तविकता यह है कि तेलंगाना में अप्रैल 2025 में 1.70 लाख मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति की योजना बनाई गई थी, लेकिन केवल 1.21 लाख मीट्रिक टन(29% की कमी) की ही आपूर्ति हुई। मई 2025 में 1.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति की योजना बनाई गई थी, लेकिन केवल 0.88 लाख मीट्रिक टन (45% की कमी) की आपूर्ति हुई। जून 2025 में 1.70 लाख मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति की योजना बनाई गई थी, लेकिन केवल 0.98 लाख मीट्रिक टन (42% की कमी) की आपूर्ति हुई। जुलाई में 1.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति की योजना बनाई गई थी, लेकिन केवल 1.28 लाख मीट्रिक टन यूरिया (20% की कमी) की आपूर्ति हुई। इस तरह अप्रैल से जुलाई तक 6.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया की योजना बनाई गई, लेकिन केवल 4.35 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हुई, जिससे 2.25 लाख मीट्रिक टन की कमी रह गई।

यूरिया की औसत दैनिक बिक्री 10,000 से 13,000 मीट्रिक टन

पोन्नम ने कहा कि उर्वरक की आपूर्ति की कमी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 8 जुलाई को केंद्रीय रासायनिक उर्वरक मंत्री से मुलाकात की और तेलंगाना में उर्वरक आपूर्ति की कमी के बारे में केंद्र सरकार से अपील की। कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने भी इसे केंद्र सरकार के ध्यान में लाया है और कई बार अपील की है। राज्य में यूरिया की औसत दैनिक बिक्री 10,000 से 13,000 मीट्रिक टन के बीच है।

पोन्नम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कृषि समझ पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अब तक तेलंगाना में 4.35 लाख मीट्रिक टन यूरिया आ चुका है, लेकिन भाजपा अध्यक्ष 12.02 लाख मीट्रिक टन आपूर्ति का झूठा प्रचार करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से किसानों के साथ राजनीति करना बंद करने और केंद्र सरकार से बातचीत करके यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि किसानों को कोई समस्या न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उर्वरकों की कमी न हो इसके लिए प्रयास कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button