प्रतिक्रमण है निरोगी होने की औषधि : सुमंगलप्रभाजी
हैदराबाद, प्रतिक्रमण एक प्रकार की औषधि है, जो जीव को निरोगी बनाती है। उक्त उद्गार सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में साध्वी डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा ने दिये।
पूज्यश्री ने कहा कि जिसने प्रतिक्रमण के महत्व को समझकर समय शक्ति और श्रम उत्थान में लगाया, वे संसार सागर से पार हो गये। प्रतिक्रमण हमें आत्म साधना में लीन अष्ट प्रवचन माता के गोद में बैठकर आत्म साधना कराता है। व्यक्ति की एक ही माता होती है लेकिन जिस समय संयम जीवन को अंगीकार करते हैं उस समय आठ प्रवचन माता होती है जिनकी गोद में बैठकर संयम जीवन का पालन करते और माता की सुरक्षा प्राप्त करते हैं। प्रतिक्रमण एक प्रकार की औषधि है जो रोग होने पर रोगों का प्रतिकार करती है। रोग न होने पर भी सेवन किया जाए तो आरोग्यता प्रदान करती है।
म.सा. ने कहा कि मिथ्यात्व का प्रतिक्रमण श्रेणिक महाराजा ने किया था। प्रतिक्रमण में दूसरा है आवृत का प्रतिक्रमण जिसे राजा परदेशी ने स्वीकार कर किया था। राजा परदेशी शिकार खेलने वाले थे जिनके हाथ खून से सने रहते थे। जैन साधुओं को पसंद नहीं करते थे, लेकिन केसी स्वामी से चर्चा की तो उनकी सारी शंका का समाधान हुआ। म.सा. ने कहा कि तीसरा प्रतिक्रमण प्रमाद का है। आगम में आता है कि जो अप्रमादी होता है उसे किसी प्रकार का भय नहीं रहता है।
यह भी पढ़ें… प्रतिक्रमण है आत्मा की दवा : डॉ. सुमंगलप्रभाजी
नवकार जाप, सिद्धि तप और सांस्कृतिक आयोजन
प्रभु महावीर ने समय-समय पर गौतम स्वामी को इंगित कर प्रमाद, आलस्य का त्याग करने की प्रेरणा दी। आज सभा का संचालन करते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के मंत्री गजेन्द्र तातेड़ ने बताया कि 9 घंटे का नवकार महामंत्र जाप अनवरत रूप से अग्रसर है। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि सिद्धि तप के आज सातवें चरण के पंचम दिवस में लगभग 125 एकासना हुए, जिनका लाभ घीसूलाल गुलाबचंद डाफरिया परिवार ने लिया।
संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया। आज प्रतिभा बहू मंडल ने सिद्धि तप करने वालों की सुख साता पूछी। महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु फिटनेस शिविर का आयोजन सोमवार 18 अगस्त को प्रांगण में दोपहर 2 से 3.30 बजे तक रहेगा। नमो विहार सेवा की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को पुरुषार्थ से सफल बनाने के लिए महासतीजी ने शुभकामनाएं दीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



