सीएमसी आयुक्त ने की गच्चीबावली जंक्शन पर फ्लाईओवर कार्यों की समीक्षा
हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम (सीएमसी) की आयुक्त जी. सृजना ने गच्चीबावली के आईआईआईटी जंक्शन और ख्वाजागुड़ा जंक्शन पर चल रहे फ्लाईओवर एवं अंडरपास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने एच-सिटी परियोजना के तहत बनाए जा रहे तीन फ्लाईओवर और एक अंडरपास की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और मानसून शुरू होने से पहले फाउंडेशन स्तर के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने के साथ-साथ किसी भी तरह की जरूरत या समस्या को उच्च स्तर पर तुरंत अवगत कराया जाए।
यह भी पढे़: सीएमसी आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा
आयुक्त ने आईआईआईटी जंक्शन और ख्वाजा गुड़ा जंक्शन के फ्लाईओवर मार्च, 2027 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने फील्ड इंजीनियरों को माइक्रो लेवल पर कार्यों की निगरानी करने, प्रत्येक चरण की प्रगति का आकलन करने और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





