जन कल्याण ही सरकार का लक्ष्य : भट्टी विक्रमार्का
हैदराबाद, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि राज्य की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ औद्योगिक प्रगति, पोषण सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लक्ष्य बनाकर सरकार द्वारा उठाए गए कदम आम लोगों तक पहुँचने चाहिए।
भट्टी विक्रमार्का ने प्रजा भवन में संपन्न संसाधन निधि जुटाव उप समिति की बैठक में कहा कि सरकार के सभी निर्णय जनहित को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं। अवसर पर हैदराबाद शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदूषणकारी उद्योगों को आउटर रिंग रोड के बाहर स्थानांतरित करने के लिए तैयार की गई हिल्ट नीति के दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई।
भट्टी विक्रमार्का ने इन दिशा-निर्देशों को तुरंत अंतिम रूप देकर शीघ्र आदेश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के आय स्रोतों को बढ़ाने में किसी भी छोटे अवसर को नहीं छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने एचएमडीए, टीजीअईअईसी जैसी प्रमुख संस्थाओं के माध्यम से संसाधनों को एकत्रित करते समय उचित सावधानी बरतते हुए आय वृद्धि हासिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने पुन दोहराया कि राज्य आर्थिक रूप से मजबूत होने पर ही कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है, जिससे सामाजिक न्याय संभव होगा।
यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने दिए धान खरीदी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
बैठक में मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू, तुम्मला नागेश्वर राव, जूपल्ली कृष्णा राव, मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, वित्त प्रधान सचिव संदीप कुमार सुल्तानिया तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



