वेमुलवाड़ा मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर सवाल
करीमनगर, संक्रांति त्यौहार और मेडारम सम्मक्का-सारलम्मा जातारा से पहले हजारों लोगों की भारी भीड़ के बावजूद वेमुलवाड़ा में भीमेश्वर स्वामी मंदिर और बद्दी पोचम्मा मंदिर में सुरक्षा में गंभीर चूक और खराब प्रबंधन सामने आया है।तीर्थयात्रियों ने अधिकारियों द्वारा बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने और सुरक्षित आधारभूत संरचना सुनिश्चित करने में विफलता पर कड़ी निराशा व्यक्त की है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि भीमेश्वर स्वामी मंदिर में पैदल चलने वाले पुल में खतरनाक दरार भक्तों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
यह मंदिर, राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर का एक सहायक मंदिर है, जो मुख्य मंदिर के विस्तार के दौरान अनुष्ठानों का मुख्य केंद्र बन गया है। भक्तों ने बताया कि सीढ़ियाँ और पाँच फीट से अधिक ऊँचा पैदल चलने वाले पुल में चौड़ी तथा खुली दरारें हैं। साथ ही यह पुल जर्जर और जंग लगी हालत में है, जिससे यह डर है कि हिलने-डुलने से ढांचा गिर सकता है।
यह भी पढ़ें… मेडारम में विकास कार्यों का जायजा लिया भट्टी विक्रमार्का ने
बुजुर्ग तीर्थयात्रियों और छोटे बच्चों वाले माता-पिता ने कहा कि उन्हें पुल पार करते समय गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मामूली सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने संक्रांति और मेडाराम जतारा से पहले तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि के बावजूद इन संरचनात्मक खतरों को नजरअंदाज करने के लिए मंदिर प्रशासन की आलोचना की। बद्दी पोचम्मा मंदिर में भक्त पारंपरिक रूप से भगवान राजन्ना के दर्शन के बाद बोनालु और मोक्कू चढ़ाते हैं, वहाँ भीड़ प्रबंधन पूरी फेल हो गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



