अनुशासनहीनता के चलते राजा सिंह का इस्तीफा मंजूर : रुद्रम्मा देवी

हैदराबाद , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आधिकारिक प्रवक्ता रानी रुद्रम्मा देवी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा द्वारा गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह के दिए गए इस्तीफे को मंजूर किए जाने की जानकारी दी और कहा कि यह पूरी तरह से हाईकमान का निर्णय है। प्रदेश पार्टी से इसका कोई संबंध नहीं है। भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी हाईकमान के इस्तीफा मंजूर किए जाने की प्रति सहमति दिखाते हुए रुद्रम्मा देवी ने कहा कि इससे पहले भी राजा सिंह को निलंबित किया गया था, परंतु पार्टी ने निलंबन वापस लेकर अवसर दिया था।

रुद्रम्मा देवी ने कहा कि इस बार गत 30 जून को राजा सिंह ने स्वयं त्यागपत्र दिया है और उसे केंद्रीय मंत्री व तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी को सौंपा। उन्होंने बताया कि राजा सिंह के त्यागपत्र को प्रदेश पार्टी ने हाईकमान को भेज दिया था। आज उसे हाईकमान द्वारा मंजूरी दे दी गई। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से हाईकमान का निर्णय है। इसमें प्रदेश पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें.. रामचंदर राव रिमोट कंट्रोल प्रेसिडेंट : राजा सिंह

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, राजा सिंह का इस्तीफा मंजूर

साथ ही स्पष्ट किया कि राजा सिंह के प्रति पार्टी नेतृत्व या कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार का व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। केवल अनुशासन का पालन नहीं करने के चलते इस्तीफा मंजूर हुआ। इससे पहले अलग से मीडिया से बात करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में कासम वेंकटेश्वरुलू ने कहा कि विधायक राजा सिंह ने स्वंय त्यागपत्र दिया है। विधायक के तौर पर वे बने रहेंगे या नहीं, इसका खुद निर्णय करें तो ठीक रहेगा।

रुद्रम्मा देवी ने कहा कि पार्टी की ओर से विधायक पद से त्यागपत्र देने की मांग नहीं की जा रही है। विधानसभा के नियमानुसार जो होना है वह होगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने अभी राजा सिंह का इस्तीफा मंजूर किया है। आगे क्या किया जाएगा, पार्टी इस पर विचार करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button