सचेतकों के साथ रेवंत ने की बैठक

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार की आँखें और कान सचेतक ही होते हैं। उन्होंने आज विधानसभा और विधान परिषद में सरकारी सचेतकों के साथ बैठक की। इस मौके पर सचेतकों ने जन समस्याओं को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया। उन्होंने सीएम को गर्मी के मद्देनजर निर्वाचन क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई के पानी की आवश्यकताओं के लिए उठाए जाने वाले कदमों तथा धान की खरीद में प्रगति की जानकारी दी।

अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धान खरीद प्रक्रिया को और तेज करने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचेतकों को निर्देश दिया कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने समस्याओं को समय-समय पर हल करने के लिए विधानसभा और विधान परिषद में सरकार के सचेतकों के साथ बैठक के दौरान उपस्थित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी।

जन समस्याओं के समाधान पर जोर

स्थानीय जिला प्रशासन को सतर्क करने की भी सलाह दी। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक जमीनी स्तर तक पहुँचाया जाए और लोगों में यह विश्वास पैदा किया जाए कि सरकार उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करेगी। उन्होंने योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए मीडिया का उपयोग करने को कहा।

यह भी पढ़े : हैदराबाद में पिता-पुत्र ने खोला गैस सिलेंडर घोटाला, हुए सम्मानित

रेवंत रेड्डी ने जन समस्याओं को उनके ध्यान में लाने का भी निर्देश दिया। साथ ही समन्वय बनाए रखने और जन समस्याओं को जानने के लिए सप्ताह में एक दिन सचेतकों के लिए उपलब्ध रहने की बात कही। बैठक में पार्टी सांसद वेम नरेंदर रेड्डी, विधान परिषद में मुख्य सचेतक पटनम महेंदर रेड्डी, सचेतक आदि श्रीनिवास, बीर्ला अइलैया, येन्नम श्रीनिवास रेड्डी, विजय रमणा राव, रामचंद्रु नायक, वेमुला वीरेशम, अद्दकी दयाकर, बलमूर वेंकट शामिल हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button