तेलंगाना : नहाने के लिए तालाब में उतरने वाले दो युवक डूबे
निर्मल, निर्मल जिले के नरसापुर में पानी नहाने के दौरान तालाब में उतरने वाले दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरसापुर निवासी अब्दुल अरशद (22) और एमए रिजवानुद्दीन (20) अपने चार दोस्तों के साथ दोपहर में तालाब पर घूमने गए थे।
इसी दौरान दोनों युवक नहाने के लिए पानी में उतरे और थर्माकोल से बनी एक शीट पर सवार हो गए। अचानक संतुलन बिगड़ने से शीट पलट गया और दोनों गहरे पानी में डूब गए। दोनों को डूबता देख किनारे पर मौजूद उनके दोस्तों ने तुरंत स्थानीय मछुआरों को सूचना दी। मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : फेल होने के कारण छात्र ने पी लिया कीटनाशक
मृतक अरशद इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर चुका था और छोटा-मोटा काम कर रहा था। वह रोजगार की तलाश में जल्द ही दुबई जाने की योजना बना रहा था। वहीं रिजवानुद्दीन एक स्टोर में काम कर रहा था। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जाँच कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



