रिजवान को हटाया जा सकता है पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से : पीसीबी

कराची, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के वनडे कप्तान पद से हटाया जा सकता है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सलाहकार बोर्ड की सोमवार को लाहौर में संयुक्त बैठक होगी जिसमें वनडे कप्तान पर फैसला किया जा सकता है।

पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की कि पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीमों के मुख्य कोच माइक हेसन ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को पत्र लिखकर एकदिवसीय टीम के मामलों और कप्तानी पर चर्चा के लिए चयनकर्ताओं और सलाहकारों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के प्रतिकूल वातावरण में मजबूत क्रिकेटर बनने में मदद मिली : कोहली

बयान में कहा गया है कि वनडे कप्तानी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चयनकर्ताओं और सलाहकारों से इस मामले पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक करने को कहा है। हेसन भी बैठक का हिस्सा होंगे। वर्तमान में पाकिस्तान के पास तीनों प्रारूपों में तीन अलग-अलग कप्तान हैं, जिनमें शान मसूद टेस्ट टीम का, रिजवान एकदिवसीय टीम का और सलमान अली आगा टी-20 टीम का नेतृत्व करते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button