सिंधिया ने की है प्रधानमंत्री प्याज वितरण योजना की घोषणा
नई दिल्ली, केंद्र सरकार के मंत्रियों के हालिया बयानों को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक ओर जहां मौसम और गर्मी से जुड़ी सावधानियों पर सरकार की ओर से जनता को सलाह दी जा रही है, वहीं विपक्ष इसे लेकर तंज कसते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और संचार शैली पर सवाल उठा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर कटाक्ष किया है।
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा गर्मी के बारे में दिए गए बयान को लेकर शनिवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले ही प्रधानमंत्री प्याज वितरण योजना की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़े : कोच्चि : पीएफआई केस में आरोपी की जमानत खारिज
जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि मई में संभावित गर्मी को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, और मौसम पूर्वानुमान को सही ढंग से समझकर तथा दैनिक जीवन में सरल सावधानियाँ अपनाकर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। उनके इस बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सिंधिया की एक हालिया और टिप्पणी का हवाला देते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



