अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैम्पियनशिप में दमरे बनी महिला कबड्डी चैम्पियन

Ad

हैदराबाद, मेजबान टीम दक्षिण मध्य रेलवे (दमरे) ने दक्षिण-पूर्वी रेलवे की महिला कबड्डी टीम को 25-19 से 47वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी महिला चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में हराकर खिताब जीता।

यहाँ सिकंदराबाद स्थित रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दमरे की टीम पूर्वी रेलवे को 6 अंकों के अंतर से हराकर चैम्पियन बनीं। वहीं इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दमरे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।

अवसर पर अतिरिक्त महाप्रबंधक सत्यप्रकाश, दमरे खेल असोसिएशन के महासचिव पी. कोटेश्वर राव, डीआरएम संतोष कुमार वर्मा एवं अन्य खेल से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button