टीवीके धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती है : कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक
तिरुचिरापल्ली, कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने विजय को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया क्योंकि वह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत में पूर्ण विश्वास रखते हैं।
तिलक हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में सहयोगी दल द्रमुक के समर्थन से सांसद बने। तिलक ने संवाददाताओं से कहा कि अब टीवीके के लिए यह घोषणा करने का समय आ गया है कि वह ‘‘हिंदुत्ववादी ताकतों’’ के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही कांग्रेस पार्टी के पास केवल पांच विधायक हों, लेकिन उसने दृढ़ निर्णय ले लिया है कि इस समय उसे इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।’’
यह भी पढे़: राजग के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं : टीवीके
कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘अब, कांग्रेस के शामिल होने से भाजपा के लिए एक कठिन परिस्थिति उत्पन्न हो गई है, जहां वह न तो पैठ बना सकती है और न ही कोई बड़ी भूमिका निभा सकती है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों और दलितों ने भाजपा विरोधी रुख अपनाते हुए मतदान किया। तिलक ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इस शुरुआती स्थिति में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म किया जा सकता है या नहीं, लेकिन अगर विजय चाहें तो मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे निश्चित रूप से कम कर सकते हैं, और अगर वह इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं तो यह निश्चित रूप से संभव है।’’ (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



