सिकंदराबाद दादावाड़ी में ध्वजारोहण संपन्न

हैदराबाद, श्री जिनदत्तसूरी दादावाड़ी मंदिर ट्रस्ट, सिखविलेज, सिकंदराबाद में वार्षिक ध्वजारोहण संपन्न हुआ। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुदेव अभिनंदनचंद्रसागरजी म.सा. आदि ठाणा-5 की निश्रा में भक्त ध्वजा व बाजे-गाजे के साथ दादाबाड़ी पहुँचे। तत्पश्चात सत्तर भेदी पूजा का आयोजन किया गया।

सातवीं पूजा के अंतर्गत दोनों ध्वजा का जिनालय एवं दादावाड़ी की परिक्रमा के पश्चात ध्वजारोहण का अनुष्ठान हुआ। श्री पार्श्वनाथ जिनालय की ध्वजा के लाभार्थी प्रेमराज सुरेंद्र अमित बांटिया परिवार एवं श्री दादावाड़ी की ध्वजा के लाभार्थी ज्योतिबेन सुरेश कुमार पारख परिवार थे।

यह भी पढ़े: श्री जैन सेवा संघ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

अवसर पर पार्श्व कुशल महिला मंडल के 17 वर्ष पूर्ण होने पर सभी मंडल के सदस्यों ने प्रभु भक्ति कर गुरुदेव के समक्ष सुंदर गौली तैयार की। पूजा एवं ध्वजारोहण के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था ध्वजा के लाभार्थियों की ओर से की गयी। अवसर पर श्री दादावाड़ी जिनदत्त ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र बांटिया, महामंत्री सुभाष गोलेच्छा एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button