डाटा सेंटरों की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

हैदराबाद, राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण ने अधिकारियों को राज्य में डाटा सेंटरों की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए इसके लिए आगे आने वाली कंपनियों का सहयोग करें। सचिवालय में विशेष बैठक में आईटी एवं उद्योग विभाग के विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार, ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल, फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट कमिश्नर शशांक, आईटी विभाग के विशेष सचिव भावेश मिश्रा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए आगे आने वाली कंपनियों को पूर्ण सहयोग और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बैठक में डाटा सेंटर स्थापना के लिए पड़ोसी राज्यों जैसे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दी जा रही रियायतों पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना के मजबूत नेतृत्व का साक्षी बना बायोएशिया का आयोजन : श्रीधर बाबू

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि डाटा सेंटर निवेशकों द्वारा मांगी जा रही सुविधाओं जैसे 100 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी स्रोत, आवश्यक विद्युत तक खुली पहुँच, एसजीएसटी रिअम्बर्समेंट आदि पर विस्तृत अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में डाटा सेंटरों की स्थापना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और इससे जुड़े सहायक क्षेत्रों का भी व्यापक विकास होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button