कौन है अनदेखी सीजन 4 की शिव ज्योति राजपूत?

शिव ज्योति राजपूत सोनी लिव की सीरीज अनदेखी का चौथा सीजन कर रही हैं। 15 मई के आस-पास इसका प्रसारण, सोनी लाइव पर होने जा रहा है। वेब सीरीज बेबाकी (2020) से अपने अभिनय सफर की शुरूआत करने वाली टैलेंटेड ऐक्ट्रेस और मॉडल शिव ज्योति राजपूत ने फतेह (2025), स्पेशल ऊप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी (2021) और जहांगीर नैशनल यूनिवर्सिटी: जेएनयू (2024) मे बेहद गंभीर और प्रभावशाली किरदार निभाते हुए ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। फतेह में शिव ज्योति, निमृत कौर के महत्वपूर्ण किरदार में साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का शिकार हो जाती है और वहीं से कहानी नया मोड़ लेती है, क्योंकि निमृत का दर्द और उसके साथ हुआ साइबर धोखा पूरे कथानक को आगे बढ़ाता है।

स्पेशल ऊप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी (2021) में उन्हें अनीता शर्मा के किरदार में ऐक्टिंग की मज़बूत और रहस्यमयी परतें दिखाने का मौका मिला। इस किरदार के ज़रिए उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। जहांगीर नैशनल यूनिवर्सिटी: जेएनयू (2024) में उनके द्वारा निभाए गए साइरा राशिद जैसे किरदार ने सामाजिक और गंभीर विषयों से जुड़ने का अवसर दिया। अपनी अभिव्यक्तिपूर्ण आंखें, मज़बूत पीन प्रेजेंस और सहज अभिनय, की बदौलत आज शिव ज्योति का नाम नई पीढ़ी की प्रभावशाली ऐक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल है।

अनदेखी सीजन 4 में नजर आएंगी शिव ज्योति राजपूत

शिव ज्योति की आंखें इतनी प्रभावशाली और गहरी हैं जिनके ज़रिए वह कई तरह की भावनाएं बड़ी आसानी के साथ व्यक्त कर देती हैं। उनकी आंखों का निश्चल भाव और गहराई सीधे ऑडियंस के दिल को छू जाती है। 21 नवंबर, 1993 को मुंबई में पैदा हुई शिव ज्योति राजपूत मूल रूप से दिल्ली की हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड नई दिल्ली से एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने मेबेलाइन, हैड एंड शोल्डर शैम्पू, रिन, सेट वेड जैसे प्रोड्क्ट्स के लिए मॉडलिंग शुरू की।

मॉडलिंग के दौरान शिव ज्योति राजपूत को अल्ट बालाजी और जी5 द्वारा निर्मित वेब सीरीज बेबाकी (2020) के ज़रिए ऐक्टिंग में डेब्यू करने का अवसर मिला। शिव ज्योति राजपूत ने हमेशा घिसी-पिटी कहानियों से अलग ऐसी कहानियों को चुना, जिनमें गहराई और सामाजिक प्रासंगिकता हो। अपने हर किदार में जिस तरह की परफॉर्मेंस का उन्होंने प्रदर्शन किया उसमें आत्म विश्वास और तीखापन साफ नज़र आता है।

-सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button