दक्षिण अफ्रीका ने खत्म किया आईसीसी खिताब के 27 साल का इंतजार
लंदन, दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को फाइनल के चौथे दिन जीत के लिए जरूरी 69 रन बनाकर गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को पाँच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने 27 वर्षों में अपना पहला बड़ा क्रिकेट खिताब जीता, जिसके बाद लॉईस मैदान पर टीम के खिलाड़ी और प्रशंसकों ने जम कर जश्न मनाया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 213 रन से की थी। टीम ने पाँच विकेट पर 282 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। यह लॉईस के 141 साल के इतिहास में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन भी पूरा जोर लगाना जारी रखा और कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में उसके गेंदबाजों ने शुरुआती घंटे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली।
ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप
ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर किया कब्जा दिन के तीसरे ओवर में जब कमिंस की गेंद पर कप्तान तेम्बा । बाबुमा (68) विवेस्ट के पीछे । एलेक्स कैरी के द्वारा लपके गये तब लगा कि टीम एक बार फिर । जीत के करीब पहुँच कर फिसल ना जाये। दिन की शुरुआत 102 रन से करने वाले शतकवीर एडेन मार्कराम (133) की अगुवाई में टीम ने हालांकि धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए किसी अनहोनी को टाल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने विस्ट चटकाने के लिए पूरा प्रयास किया। टीम की बेताबी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने शुरुआती 10 मिनट के खेल में अपने तीनों डीआरएस गंवा दिये।
गोश हेजलवुड की गेंद पर मार्कराम जब आउट हुए तब तक मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों से निकल चुका था। मार्कराम ने छह घंटे और 23 मिनट की मैराथन पारी में 207 गेंद का सामना कर 14 चौके जड़े। काइल गेरेने (नाबाद चार) ने मार्कराम के पवेलियन लौटने के लगभग 15 मिनट के बाद विजयी रन जड़ कर दक्षिण अफ्रीका के खेमे आईसीसी वर्ल्डटेस्ट चैंपियन हिप आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताब के साथ जश्न मनाते दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी। को जश्न में डूबने का मौका दे दिया।
स्कोर बोर्ड
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 212 रन। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी 138 रन। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 207 रन। दक्षिण आफ्रीका दूसरी पारी ऐडन मार्कराम का. हेड वो, हेजलवुड 138, रेयान रिकल्टनका कैरी बो. स्टार्क ६, वियान मुल्डर का. लाबुशेन वो. स्टाके 27, तेम्बा बावुमा का. कैरी वो. कमिंस 66, दिस्टन स्टम्स वो. स्टार्क 3, डेविड बेडियम नाबाद 21, काइल वेरेने नाबाद 4. अतिरिक्तः 14 रन। कुल योग (83.4 ओवर में पांच विकेट पर) 282 रन। विकेट पतन: 1-9, 2-70, 3-217, 4-241, 5-276. गेंदबाजी: स्टार्क 14.4-1-86-3, हेजलवुड 19-2-68-1, कमिंस 17-0-59-1, लियोन 26-4-66-0, वेबस्टर5-0-13-0, हेड2-0-8-0.
यह भी पढ़ें–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेश की मिशन मोड शासन की रूपरेखा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





