चेर्लापल्ली और उधना के बीच विशेष रेलगाड़ियाँ

हैदराबाद, यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दक्षिण मध्य रेलवे ने चेर्लापल्ली और उधना के बीच विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेनें फरवरी माह में निर्धारित तिथियों पर संचालित की जाएँगी।
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चेर्लापल्ली और उधना के बीच विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी। दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ए. श्रीधर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07508 चेर्लापल्ली-उधना विशेष ट्रेन 5 से 19 फरवरी तक (3 सेवाएँ) प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07509 उधना-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 6 से 20 फरवरी तक (3 सेवाएँ) प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



