यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर विशेष रेलगाड़ियाँ

हैदराबाद, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएँगी। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त आशय की जानकारी दी गई। ट्रेन नं. 07049 चेर्लापल्ली-दानापुर विशेष ट्रेन 23, 26 व 28 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे चेर्लापल्ली से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7.45 बजे दानापुर पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07050 दानापुर-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 27 अक्तूबर को रात 9.15 बजे दानापुर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे चेर्लापल्ली पहुँचेगी।

ट्रेन नं. 07092 दानापुर-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 24 व 29 अक्तूबर को रात 9.15 बजे दानापुर से चलकर दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे चेर्लापल्ली पहुँचेगी। ट्रेन नं. 01477 सोलापुर-अन्कापल्ली विशेष ट्रेन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक (6 सेवाएँ) प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 01478 अन्कापल्ली-सोलापुर विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक (6 सेवाएँ) प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएँगी।

यह भी पढ़ें… दिवाली और छठ पर चलेंगी विशेष रेलगाड़ियाँ: रेलवे का ऐलान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button