समर सीजन में विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ
हैदराबाद, गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी।
दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07017 चेर्लापल्ली- तिरुचन्नूर विशेष ट्रेन रविवार, 10 मई तथा ट्रेन नं. 07018 चिरुचन्नूर-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन सोमवार, 11 मई को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 06597 यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन 7 मई से 9 जुलाई तक (10 सेवाएँ) प्रत्येक गुरुवार तथा ट्रेन नं. 06598 योग नगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर विशेष ट्रेन 9 मई से 11 जुलाई तक (10 सेवाएँ) प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें… ओयू परिसर में पर्यावरण अनुकूल वाहनों का नया बेड़ा शामिल
ट्रेन नं. 07443 तिरुपति-छपरा जंक्शन विशेष ट्रेन गुरुवार, 7 मई को रात 11.55 बजे तिरुपति से चलकर रविवार को सुबह 7.45 बजे छपरा जंक्शन पहुँचेगी। ट्रेन नं. 0744ट्रेन नं. 07443 तिरुपति-छपरा जंक्शन विशेष ट्रेन गुरुवार, 7 मई को रात 11.55 बजे तिरुपति से चलकर रविवार को सुबह 7.45 बजे छपरा जंक्शन पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07444 छपरा जंक्शन-तिरुपति विशेष ट्रेन मंगलवार, 12 मई को सुबह 5.00 बजे छपरा जंक्शन से चलकर गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे तिरुपति पहुँचेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



