श्रीनगर : पुलवामा में आतंकियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को आतंकवादियों के एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओजीडब्ल्यू वे लोग होते हैं जो आतंकवादियों को साजो-सामान उपलब्ध कराते हैं और गुप्त गतिविधियों के संचालन में उनकी मदद करते हैं।

यह भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान दक्षिण कश्मीर के काचीपोरा इलाके के निवासी उमर मलिक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मलिक के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, एक मैगजीन, एक चीनी ग्रेनेड, एक पाकिस्तानी ग्रेनेड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button