एसएससी पब्लिक परीक्षा शुल्क जमा करने की अधिसूचना जारी
हैदराबाद, तेलंगाना सरकारी परीक्षा निदेशालय द्वारा मार्च-2026 में आयोजित होने वाली एसएससी पब्लिक परीक्षा के शुल्क भुगतान हेतु आज अधिसूचना जारी की गई। शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 30 अक्तूबर से आरंभ होगी।
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी एसएससी परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के अपने संबंधित स्कूलों में शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 50 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क 15 से 29 नवंबर तक जमा किया जा सकेगा। तत्पश्चात 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 से 11 दिसंबर है। अंतिम रूप से 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 से 29 दिसंबर निर्धारित है।
एसएससी पब्लिक परीक्षा-2026 में भाग लेने वाले छात्रों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि उक्त तिथियों तक शुल्क भुगतान सुनिश्चित करें। छात्र अधिक जानकारी अपने शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य तथा बोर्ड की वेबसाइट www.bse.telangana.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड की वेबसाइट- Directorate of Govt. Examinations (Telangana.)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



