स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की

चेन्नई, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सिलसिले में चार मई को होने वाली मतगणना से पहले अपनी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को द्रमुक गठबंधन के नेताओं के साथ जीत की संभावनाओं पर चर्चा की। कोडाइकनाल में चार दिन की छुट्टी बिताने के बाद, स्टालिन ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो बार बैठक की और उनके संबंधित क्षेत्रों की जमीनी स्थिति पर चर्चा की।

इसके बाद, द्रमुक प्रमुख ने अपने पार्टी मुख्यालय, अन्ना अरिवलयम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थागई और कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके) के महासचिव ई आर ईश्वरन के साथ बैठक की। द्रमुक सूत्रों ने बताया कि स्टालिन ने उनके निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की निगरानी से संबंधित तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। केएमडीके ने दो विधानसभा क्षेत्रों में द्रमुक के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा है।

यह भी पढे़: तमिलनाडु : सीएम स्टालिन ने कोडाइकनाल में की लोगों से बातचीत

गठबंधन नेताओं के साथ स्टालिन की बैठक में पार्टी के उपमहासचिव ए राजा, संगठन सचिव आर एस भारती, संचार प्रकोष्ठ के प्रमुख टी के एस एलंगोवन और सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के सचिव टी आर बी राजा भी उपस्थित थे। द्रमुक ने 164 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस ने 28 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को हुआ था और मतगणना चार मई को होगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button