ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अब भी ‘मुख्य मुद्दा’: मार्को रुबियो
वाशिंगटन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अभी भी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। साक्षात्कार में रुबियो ने ईरान के नये प्रस्ताव पर अपनी राय रखी। ईरान के प्रस्ताव के अनुसार, वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा टालने को तैयार है।
इसके बदले उसने मांग की है कि यदि अमेरिका अपनी नाकाबंदी हटा ले और युद्ध खत्म कर दे, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य से अपना नियंत्रण हटा लेगा। इस पर रुबियो ने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि यदि ईरान में वर्तमान कट्टरपंथी शासन बना रहता है तो वे भविष्य में परमाणु हथियार जरूर हासिल करना चाहेंगे।’उन्होंने कहा कि असली समस्या का समाधान अभी भी बाकी है और यही मुख्य मुद्दा है।
यह भी पढ़े : व्हाइट हाउस भोज हमले का आरोपी ट्यूटर निकला
जब रुबियो से पूछा गया कि क्या ईरान बातचीत को लेकर गंभीर है, तो उन्होंने कहा कि ईरानी पक्ष माहिर वार्ताकार हैं और केवल समय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रुबियो ने कहा, ‘हम उन्हें ऐसा करने की छूट नहीं दे सकते।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी समझौता ऐसा होना चाहिए जो ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार की ओर निश्चित बढ़त हासिल करने से रोके। (एपी)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



