उच्च न्यायालय में चार न्यायाधीशों ने ली शपथ
हैदराबाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय में 4 अतिरिक्त न्यायाधीशों ने स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उच्च न्यायालय के पहली अदालत के सभागृह में संपन्न कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने चार न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
गौरतलब है कि जस्टिस यारा रेणुका, जस्टिस नंदीकोंडा नरसिंग राव, जस्टिस ई. तिरुमला देवी और जस्टिस बी.आर. मधुसूदन राव को गत 25 जनवरी, 2025 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इन चारों न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई।
यह भी पढ़ें… हाईकोर्ट के लिए 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति
इस अवसर पर शपथ लेने वाले न्यायाधीशों के परिवार के अलावा महाधिवक्ता ए. सुदर्शन रेड्डी, जन अभियोजक पल्ले नागेश्वर राव, बार काउंसिल के अध्यक्ष ए. नरसिम्हा रेड्डी, अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल पी. नरसिम्हा शर्मा, डिप्टी सॉलिसीटर जनरल बुजंग राव, बार असोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्दर रेड्डी, अन्य न्यायाधीश व अदालत के कर्मचारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





