तेलंगाना: चिकन करी विवाद के बाद महिला ने पति की हत्या की

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के कामारेड्डी कस्बे में ‘चिकन करी’ न बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति की कथित तौर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल की रात महिला (28) ने अपने घर में अपने पति (35) पर हंसिये से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला का पति एक कबाड़ विक्रेता था। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था और अपनी पत्नी को ‘‘परेशान’’ करता था, जिससे दंपति के बीच लगातार झगड़े होते थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया और महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ेतेलंगाना में ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त : नागर आपूर्ति आयुक्त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button