सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त

कोलकाता, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया। शनिवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। अधिसूचना के मुताबिक, 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्ता के व्यापक अनुभव से नई सरकार को नीति समन्वय और शासन संबंधी मामलों में मदद मिलने की उम्मीद है। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार ने आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया।

अधिसूचना में बताया गया कि 2017 बैच के अधिकारी बाला इससे पहले दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बाला की नियुक्ति सरकार परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के पुनर्गठन का हिस्सा है।

यह भी पढ़े : सुल्तान पैलेस विवाद पर बोले मंत्री : विरासत इमारतों का होगा सौंदर्यीकरण

अधिसूचनाओं के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल नया कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। सरकार ने तृणमूल सरकार के दौरान मंत्रियों के निजी सचिवों और विशेष कार्यपालकों (ओएसडी) के रूप में तैनात 46 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात 16 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button