तेलंगाना : दूसरा सीएम कप जनवरी में

हैदराबाद, तेलंगाना खेल प्राधिकरण द्वारा आगामी जनवरी माह में दूसरे सीएम कप का आयोजन तेलंगाना के विभिन्न ज़िलों में किया जाएगा। तेलंगाना खेल प्राधिकरण के चेयरमैन ए. वेंकटेश्वर रेड्डी ने एल.बी. स्टेडियम स्थित मुख्य कार्यालय में विभिन्न ज़िलों के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ऑफिसरों के साथ समीक्षा बैठक कर सीएम कप की विस्तृत जानकारी दी।

सीएम कप प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी करते अधिकारी

रेड्डी ने बताया कि इस बार सीएम कप में कुल 44 विभिन्न खेल होंगे। सीएम कप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ज़िला स्तरीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि सीएम कप के मद्देनजर प्रत्येक ज़िले में 8 से 11 जनवरी तक क्रीड़ा ज्योति का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… एलीसे पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने निजी कारणों से डब्ल्यूपीएल से नाम वापस लिया

रेड्डी ने बताया कि आगामी 17 जनवरी से ग्राम एवं मंडल तथा ज़िला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हैदराबाद के अलावा विभिन्न ज़िलों में आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण की वीसीएण्डएमडी डॉ. ए. सोनी बाला देवी ने कहा कि सीएम कप प्रत्येक ज़िले में ज़िलाधीश की देखरेख में होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन करने में सहयोग देंगे। इस प्रतियोगिता में विशेषकर ज़िला स्तरीय स्कूल के फिजिकल डायरेक्टर्स ज़िला संघों का सहयोग रहेगा। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button