केंद्र और भाजपा को सबक सिखाएगी कंटोनमेंट की जनता : श्रीगणेश

Ad

हैदराबाद, सिकंदराबाद कंटोनमेंट के कांग्रेस विधायक श्रीगणेश ने कहा कि जीएचएमसी में कंटोनमेंट बोर्ड के विलय के लिए संघर्ष निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की आत्म-सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों की माँग पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं देती है, तो आंदोलन और तेज होगा।

जीएचएमसी में कंटोनमेंट बोर्ड के विलय की माँग को लेकर शुरू किया गया अनशन आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन में निर्वाचन क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसके अलावा कई नेताओं, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और कॉलोनियों-बस्तियों के लोगों ने अनशन-आंदोलन का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें… मतदाता सूचियों तक सुरक्षित पहुँच जनविश्वास के लिए आवश्यक : सुदर्शन रेड्डी

अवसर पर श्रीगणेश ने सवाल किया कि कंटोनमेंट के लोगों को विकास से दूर रखना कितना उचित है। उन्होंने पूछा कि निधियों के बिना कंटोनमेंट बोर्ड लोगों के साथ कैसे न्याय कर सकता है। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के वोट से जीतने वाले सांसद ईटेला राजेंदर इस मुद्दे पर आंदोलन क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सिकंदराबाद कंटोनमेंट का जीएचएमसी में विलय नहीं किया गया, तो स्थानीय लोग केंद्र सरकार के साथ भाजपा को लोकतांत्रिक तरीकों से सबक सिखाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button