अगले साल 26 मार्च से होगा पीएसएल : पीसीबी प्रमुख
कराची, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी 11वें सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है, और इस बार यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ ओवरलैप करेगा। इस घोषणा से क्रिकेट प्रेमियों के बीच रोमांच और रणनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि दोनों टी20 लीग लगभग एक ही समय में खेली जाएँगी।
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सत्र अगले साल 26 मार्च से तीन मई तक खेला जायेगा और लगातार दूसरी बार यह उसी समय होगा जब इंडियन प्रीमियर लीग खेला जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने न्यूयॉर्क मे पीएसएल रोडशो के दौरान यह घोषणा की। आईपीएल भी मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होकर मई के आखिर तक चलता है।
नकवी ने कहा कि इस अवधि में पाकिस्तान टीम के किसी भी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में बदलाव किया जायेगा। पाकिस्तान को मार्च अप्रैल में बांग्लादेश में दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। इस साल भारत और श्रीलंका में फरवरी मार्च में टी20 विश्व कप भी होना है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



