ऐतिहासिक पुरानापुल पुलिस चौकी का कायाकल्प शुरू

हैदराबाद, पुरानापुल में पुलिस भवनों के जीर्णोद्धार का काम कुली कुतुब शाह शहरी विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। कुली कुतुबशाह अर्बन डेवलपमेंट अथारिटी (क्यूक्यूएसयूडीए) इस परियोजना की देखरेख कर रहा है और इसे हम्डा द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है। यह काम सवानी हेरिटेज एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। क्यूक्यूएसयूडीए के एक अधिकारी ने कहा कि परियोजना के ठेकेदार को हेरिटेज संरक्षण नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
कार्य निष्पादन एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि वे उसी सामग्री का उपयोग करें, जिसका उपयोग संरचना में पहली बार निर्माण के समय किया गया था। इसके अलावा उन्हें हेरिटेज संरचना के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि झाड़ियों और जंगली वनस्पतियों को हटाया जा रहा है और दीवारों को खुरचकर ढांचों से प्लास्टर हटाया जा रहा है। जल्द ही परियोजनें पूरी हो जाएंगी और विरासत वाली इमारतों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
पुरानापुल पुलिस भवनों का ऐतिहासिक विकास
इमारतों के इतिहास पर नज़र डालें, तो 1760 में निज़ाम के समय में हैदराबाद और उसके आस-पास के इलाकों में पुलिस चौकियों का एक नेटवर्क बनाया गया था। उस समय पुरानापुल शहर के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में काम कर रहा था। इन चौकियों के बारे में विस्तार से बताने वाले इतिहासकार डॉ. दयावनपल्ली सत्यनारायण ने कहा कि इन संरचनाओं का निर्माण 1570 में हैदराबाद शहर के विकास के दौरान इब्राहिम कुली कुतुब शाह द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन अधिकारियों द्वारा पूल-ए-नरवा गाँव को शहर से जोड़ने के लिए मूसी नदी पर पुल के निर्माण के काम की देखरेख के लिए चौकियों का इस्तेमाल किया जाता था।
यह भी पढ़ें… कांग्रेस की कब्र बनाने तक चैन की साँस नहीं लेगी बीआरएस : केटीआर
समय के साथ पूल-ए-नरवा का नाम बदलकर पुरानापुल हो गया। सत्यनारायण ने बताया कि निजाम काल में कोर्ट, सिटी कॉलेज और अन्य इमारतें बनाई गई थीं। इसी तरह 1760 में इन इमारतों को पुलिस स्टेशनों में बदल दिया गया। पुरानापुल के स्थानीय निवासी जी राजू ने बताया कि पिछले सात सालों से इमारतों की हालत खस्ता होने के कारण उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पहले पुलिस इसे अस्थायी कैंप के तौर पर इस्तेमाल कर रही थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



