सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा
बीते दिनों साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा, जो ब्लड मून था। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर आया था। अब 21 सितंबर, रविवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, किंतु लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि क्या यह ग्रहण भारत में लगेगा या नहीं?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को लगेगा। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या है, जिसके साथ पितृ पक्ष की अवधि समाप्त हो जाएगी और इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि शुरु हो जाएगी।
यह भी पढ़े : सूर्यदेव करेंगे कन्या राशि में गोचर
सूर्य ग्रहण मुहूर्त
भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार की रात 11 बजे से लेकर 22 सितंबर, सोमवार की देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा। चंद्रमा सिर्फ सूर्य के एक हिस्से को ढकेगा, जिससे सूरज अर्धचंद्राकार टुकड़े की तरह दिखेगा। ज्योतिष के मुताबिक, 21 सितंबर, रविवार को सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। इस दौरान सूर्यदेव कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे।
सूर्य ग्रहण के दर्शन क्षेत्र
यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, ईस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, साउथ पैसिफिक आइसलैंड, अंटार्कटिका की कुछ जगहों पर देखा जाएगा।
भारत में मान्य नहीं होगा
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। रात के समय लगने के कारण भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण को नहीं देख पाएंगे। ऐसे में बिना किसी रुकावट के अमावस्या का श्राद्ध और पूजा आदि कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





