राधे राधे ग्रुप का तीसरा अन्नदान केंद्र उद्घाटित
हैदराबाद, इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बंजारा हिल्स में राधे राधे ग्रुप हैदराबाद के तीसरे नियमित अन्नदान केंद्र का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति नरेंद्र कुमार गोयल ने किया। अवसर पर नरेंद्र कुमार गोयल ने कहा कि समाज की सेवा करने का भाव तो हर किसी के मन में रहता है परंतु करते वही हैं, जिन्होंने पुण्य कर्म किये हों। उन्होंने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि ये अवसर दिया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए अग्रवाल समाज तेलंगाना अग्रसेन मार्ग शाखा के अध्यक्ष मुन्नालाल अग्रवाल ने कहा कि राधे राधे ग्रुप ने सेवा, सहयोग और समर्पण के अपने मूल भाव को समाज के सामने बखूबी प्रस्तुत किया है। अवसर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत और सम्मान ग्रुप के संयोजक सतीश कुमार गुप्ता, जगतनारायण अग्रवाल तथा महेश अग्रवाल की ओर से किया गया।
यह भी पढ़ें… गवर्नमेन्ट डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन, हुसैनी अलम में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित
उल्लेखनीय है कि राधे राधे ग्रुप हैदराबाद पिछले एक वर्ष से अधिक समय से नामपल्ली पब्लिक गार्डन (पिलर नंबर 1265 के पास) पर प्रतिदिन प्रात 7:01 बजे नियमित अन्नदान (अल्पाहार) सेवा कर रहा है। इसके अतिरिक्त, बेगम बाजार भूदेवी माता गौशाला के पास लगभग तीन महीने से प्रतिदिन प्रात 7:31 बजे अन्नदान सेवा संचालित की जा रही है। अवसर पर सतीश कुमार गुप्ता, आशा गुप्ता, जगतनारायण अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, आशा अग्रवाल,राजेश, आरपीए सर, मनीष अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार गोयल, मुन्नालाल अग्रवाल, मनोज शर्मा, उमाकांत गुप्ता, संतोष टाटिया, ई. जगन चम्पापेट, भगतराम गोयल, दिनेश गोयल, रोहित अग्रवाल, सुरेश डालमिया, शिवभगवान अग्रवाल, अरुण विजयवर्गीय, नीलम विजयवर्गीय, मीना अग्रवाल, लता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में राधे राधे ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



