मोटरसाइकिल पर घूम-फिरकर छीना झपटी करने वाले धरे गए

Ad

हैदराबाद, सिकंदराबाद ज़ोन की टास्क फोर्स पुलिस ने उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत मोटरसाइकिल पर घूम-फिरकर छीना-झपटी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।

यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त गायकवाड़ वैभव रघुनाथ ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर टास्क फोर्स इंस्पेक्टर जे. राजशेखर और उस्मानिया विश्वविद्यालय इंस्पेक्टर एम. महेश ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पटेलनगर, अंबरपेट निवासी फ्लवर डेकोरेशन कर्मी पुलीपाटी हेमंत कुमार उर्फ नानू (25), रामंतापुर निवासी इंटरनेट वर्कर पल्ले दीपक और रामंतापुर निवासी निजीकर्मी शंकुरिया (20) शामिल हैं। इन तीनों के अलावा इनके पास से चोरी की संपत्ति खरीदने वाले भगत सिंह नगर निवासी पेशे से सुनार कंदूकूरु रामा चारी (32) को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें… डीसीपी ने ऑनलाइन मंगवाया मटन कीमा निकला सड़ा, रेस्टोरेंट पर छापा

Ad

आरोपियों से सोना, बाइक और मोबाइल बरामद

आरोपियों के पास से 35.03 ग्राम सोने की चेन, होण्डा यूनिकॉन बाइक, पल्सर बाइक और दो सेलफोन जब्त किए। उन्होंने बताया कि गत 17 अप्रैल को हेमंत, दीपक और शंकुरिया दो मोटरसाइकिलों पर अंबरपेट से रवाना हुए। हेमंत और शंकुरिया एक मोटरसाइकिल पर, जबकि दीपक दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार था। तीनों ने करूर वैश्या बैंक स्ट्रीट नं. 4 हब्शीगुड़ा के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त शिकायत के आधार पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हेमंत के खिलाफ अंबरपेट, उप्पल, सरूरनगर, काचीगुड़ा और नलगोंडा वन टाउन पुलिस थाने में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपक के खिलाफ मंगलहाट, चैतन्यपुरी, कुकटपल्ली और उप्पल पुलिस थाने में 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शंकुरिया के खिलाफ उप्पल पुलिस थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज़ है। तीनों आरोपी इसके पूर्व घरेलू चोरियों की घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। गिरफ़्तार आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button