परवीन बाबी के रोल में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी ने उनकी झोली में एक और दमदार किरदार डाल दिया है, दरअसल 90 दशक की मशहूर हीरोइन परवीन बाबी की बायोपिक के लिए उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है लेकिन उससे पहले वो इस फिल्म परवीन बाबी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
पता चला है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी परवीन बाबी के किरदार को निभाती हुई नजर आएंगी। दरअसल रणबीर की इस फिल्म की कहानी 80 से 90 के दशक का वर्णन करने वाली है, जिसमें परवीन के किरदार को भी शामिल किया गया है, इस किरदार के लिए ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को चुना गया है। वहीं ऐक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक के लिए भी तृप्ति का नाम सामने आ रहा है। हालांकि इस बायोपिक को लेकर अभी कोई पक्की खबर नहीं है।
परवीन बाबी अपने समय की एक बड़ी ऐक्ट्रेस रही थीं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने जितेंद्र, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, सुनील दत्त, संजीव कुमार और राजकुमार जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। वहीं परवीन बाबी की फिल्में अमर अकबर एंथनी, शान, एक गुनाह और सही, दीवार और काला पत्थर ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था।
यह भी पढ़े : तृप्ति डिमरी : रणबीर से प्रभास तक, बॉलीवुड की नई स्टार धमाकेदार वापसी
फिल्म धुरंधर के मेकर्स दिवाली पर फैंस को एक सरप्राइज देने वाले हैं, जिसमें वो फिल्म का एक दमदार गाना रिलीज करेंगे। इस गाने में ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी परवीन के रूप में नजर आएंगी। वहीं खबरों की मानें तो, तृप्ति फिल्म में परवीन नाम के किरदार को निभाती हुई भी दिखाई देंगी। रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



