संसद मार्ग इलाके में सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित दो की मौत

नयी दिल्ली, नयी दिल्ली के संसद मार्ग इलाके में अशोक रोड पर महादेव रोड टी-पॉइंट के पास एक मोटरसाइकिल और मालवाहक वाहन की टक्कर में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात हादसे के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद पुलिस टीम पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर अधिकारियों ने दो व्यक्तियों को सड़क पर अचेत अवस्था में पाया।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बाद में बीएससी छात्र यज्ञ भाटिया (20) और स्कूल में पढ़ने वाले अभव भाटिया (14) के रूप में हुई। दोनों अशोक नगर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल और एक मालवाहक वाहन शामिल थे।

यह भी पढ़े : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किया दक्षिण कोलकाता में रोड शो

जिला अपराध टीम को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र करने के लिए घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई।अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। एक चश्मदीद के बयान के आधार पर कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मालवाहक वाहन की पहचान कर ली गई है और उसके चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जो फिलहाल फरार है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button