हैदराबाद : फेल होने के कारण छात्र ने पी लिया कीटनाशक

हैदराबाद, अंबरपेट थाना परिधि में 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र ने परीक्षा में फेल होने के कारण कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बापू नगर, अंबरपेट निवासी पी. वेंकटेश यादव व शिवलता यादव दंपत्ति का पुत्र पंडुगा अर्जुन कमल यादव (17) इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। प्रथम वर्ष की परीक्षा में वह कुछ विषयों में फेल हो गया था। इस कारण वह मानसिक तनाव का शिकार होकर निराश रहने लगा था।
गत 25 अप्रैल की शाम 4.30 बजे शिवलता कपड़ों की सिलाई कर रही थी। इस दौरान उसका लड़का अर्जुन बाथरूम में गया हुआ था। कुछ देर बाद शिवलता ने अर्जुन के उल्टियाँ करने की आवाज सुन कर बाथरूम में जाकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। अर्जुन कीटनाशक पीकर उल्टियाँ कर रहा था। उसे उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इसके बाद 30 अप्रैल को बेहतर उपचार हेतु निम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज तड़के अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : फर्जी मैसेज से 40.08 लाख की ठगी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



