प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धाज ने बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में हराया

जयपुर, प्रो कबड्डी लीग सीजन में रोमांच अपने चरम पर है, जहां हर मैच दर्शकों को सीट से बांधे रख रहा है। यूपी योद्धाज और बेंगलुरु बुल्स के बीच बृहस्पतिवार को खेला गया मुकाबला भी कुछ ऐसा ही रहा, जिसमें दोनों टीमें अंत तक बराबरी की टक्कर देती रहीं और विजेता का फैसला टाई-ब्रेकर में हुआ।

यूपी योद्धाज ने बृहस्पतिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में 6-5 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में निर्धारित समय में स्कोर 36-36 से बराबर होने के बाद मैच टाई-ब्रेकर में चला गया।

यह भी पढ़े : हरियाणा स्टीलर्स ने तालिका में शीर्ष पर चल रही पुनेरी पलटन को हराया

भवानी राजपूत ने यूपी के लिए सबसे अधिक 10 अंक हासिल किए जिसमें उन्हें गगन गौड़ा (6), सुमित सांगवान (4), आशु सिंह (4) और गुमान सिंह (3) जैसे खिलाड़ियों का अच्छा साथ मिला। यूपी योद्धा का सामना 29 सितंबर को नयी दिल्ली में गुजरात जायंट्स से होगा जबकि बेंगलुरु बुल्स की भिड़ंत दो अक्टूबर को पुणेरी पलटन से होगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button